Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / दुनिया भर में व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन

clean-udaipur दुनिया भर में व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन
News Agency India October 01, 2021 11:25 AM IST

दुनिया भर में व्हाट्सअप, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन

सोमवार रात को दुनिया भर में सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों सेवाओं से जुड़े सर्वर डाउन हो गए और यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग छह घंटे तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल नहीं कर पाए। हालांकि बाद में तड़के साढ़े चार बजे फेसबुक ने ट्वीट करके सेवाएं फिर से बहाल होने की जानकारी साझा की । इसके साथ ही कंपनी यूजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। आउटेज की यह समस्या पैदा होने पर लोग न तो मैसेज भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई मैसेज मिल रहा था।

अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर ने काम करना शुरू कर दिया है। कई घंटों तक डाउन रहने के बाद एक-एक करके ऐप्स फिर से काम करने लगीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने के बाद यह साफ नहीं हो सका था कि इसके पीछे की वजह क्या थी ? कुछ लोगों ने इसे साइबर अटैक बताया था तो किसी का कहना था कि डीएनएस इश्यू हो सकता है। वहीं कंपनी ने बयान जारी करके कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी है और वह इसे ठीक करने की कोशिश कर रही है।

सेवा बहाल होने पर व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपने ट्वीट में कहा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।

न्यू यॉर्क टाइम्स की टेक रिपोर्टर शीरा फ्रैंकलिन ने कहा है कि उन्होंने फेसबुक के साथ काम कर रहे शख्स से बात की है। उन्होंने बताया कि फेसबुक के कर्मचारी सुबह से बिल्डिंग में एंटर नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उनके बैजेज काम नहीं कर रहे थे जिसके जरिए वो बिल्डिंग में एंटर करते थे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS