राजस्थान में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये कहा !
कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश के कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज खोलने की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान में भी एक वर्ग इसकी पुरजोर पैरवी कर रहा है। इसी मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहती है।
ट्वीट कर उन्होंने कहा कि -"नीति आयोग के सदस्य एवं कोविड वैक्सीनेशन पर बनी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वी के पॉल से शैक्षणिक संस्थानों को पुनः खोलने के संबंध में चर्चा हुई। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही इस विषय में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर सकती है। यह एक संवेदनशील मुद्दा है जिस पर राज्य सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहती क्योंकि कोरोना का मिजाज अभी क्या रहेगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम इस विषय में विशेषज्ञों की राय और अभिभावकों की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र ही निर्णय करेंगे।"
नीति आयोग के सदस्य एवं कोविड वैक्सीनेशन पर बनी राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष डॉक्टर वी के पॉल से शैक्षणिक संस्थानों को पुनः खोलने के संबंध में चर्चा हुई। मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही इस विषय में विस्तृत गाइडलाइंस जारी कर सकती है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 2, 2021
यह एक संवेदनशील मुद्दा है जिस पर राज्य सरकार जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं करना चाहती क्योंकि कोरोना का मिजाज अभी क्या रहेगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम इस विषय में विशेषज्ञों की राय और अभिभावकों की भावनाओं के अनुरूप शीघ्र ही निर्णय करेंगे।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 2, 2021
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en