Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल हुआ लॉन्च,वेटलैंड्स से जुड़ी सभी जानकारी अब एक ही पोर्टल पर

वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल हुआ लॉन्च,वेटलैंड्स से जुड़ी सभी जानकारी अब एक ही पोर्टल पर
News Agency India October 01, 2021 09:24 AM IST

वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल हुआ लॉन्च,वेटलैंड्स से जुड़ी सभी जानकारी अब एक ही पोर्टल पर

गांधी जयंती के अवसर पर पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के आजादी का अमृत महोत्सव के प्रतिष्ठित सप्ताह (4-10 अक्टूबर, 2021) की घोषणा करते हुए केन्‍द्रीय पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने एक वेब पोर्टल 'वेटलैंड्स ऑफ इंडिया पोर्टल' (http://indianwetlands.in/लॉन्‍च किया है जिसमें देश के वेटलैंड्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।  इस पोर्टल पर वेटलैंड्स से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Z3WO.jpg

यह पोर्टल सूचना प्रोसेसिंग करने और हितधारकों को ये जानकारी एक कुशल और सुलभ तरीके से उपलब्ध बनाने के लिए एक गतिशील प्रणाली है। यह पोर्टल छात्रों के लिए क्षमता निर्माण सामग्रीडेटा भंडारवीडियो और जानकारी भी उपलब्‍ध कराता है। यह भी महत्‍वपूर्ण है कि इस पोर्टल पर पहुंच के लिए प्रत्येक राज्य और केन्‍द्र शासित प्रदेश के लिए एक डैशबोर्ड भी विकसित किया गया है और ताकि वे अपने प्रशासन में स्थित वेटलैंड्स की जानकारी अपलोड करा सकें। यह पोर्टल विभिन्न राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा और आने वाले महीनों में इस पर अतिरिक्त विशेषताएं भी जोड़ी जाएंगी।

ज्ञान साझेदारों के लिए लॉगिन परिचय पत्र भी उपलब्‍ध कराए गए हैं। इस पोर्टल पर नागरिकों की सहभागिता भी होगी। वर्तमान में नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं और विभिन्न विषयों पर वेटलैंड्स से संबंधित चित्रों को भी अपलोड करा सकते हैं। यह भी महत्वपूर्ण है कि पंजीकृत नागरिक वेटलैंड्स मित्र बनने का संकल्प लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं और अपने राज्य / केन्‍द्र शासित प्रदेश और अपने दिलचस्‍पी के क्षेत्रों को दर्शा  सकते हैं। यह जानकारी राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों के लिए इच्छुक व्यक्तियों से संपर्क करने में भी मदद करेगी।

इस पोर्टल को पर्यावरणवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तकनीकी सहयोग परियोजना जैव विविधता और जलवायु संरक्षण के लिए वेटलैंड्स प्रबंधन’ (वेटलैंड्स परियोजना) के तहत ड्यूश गेसेलशाफ्ट फर इंटरनेशनल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच के साथ भागीदारी में विकसित किया गया है। यह परियोजना अंतर्राष्ट्रीय जलवायु पहल (आईकेआई) के तहत पर्यावरणप्रकृति संरक्षण और परमाणु सुरक्षा (बीएमयू) के लिए जर्मन संघीय मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS