राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा,शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू !
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामले को देखते हुए शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक राजस्थान में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक प्रदेश में कर्फ्यू रहेगा। आप सभी से अपील है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करें।’’
गुरुवार रात मुख्यमंत्री आवास पर हुई आपातकालीन बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के संक्रमण की बढ़ती चैन को ब्रेक करने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि गृह विभाग की ओर से विस्तृत गाइडलाइन दोपहर तक जारी की जाएगी।मुख्यमंत्री ने बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से इसकी सख्त पालना के निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर दो ट्वीट कर नागरिकों से अपील की है कि कर्फ्यू के दौरान सरकार का सहयोग करें और कोविड- एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट में यह भी बताया है कि कर्फ्यू के दौरान पहले से जिन श्रेणियों को छूट मिली गई है उनमें सब्जी, दूध, एलपीजी और बैकिंग सेवाओं को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा 17 अप्रैल को उपचुनाव वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान एवं उससे जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया कर्फ्यू से छूट में शामिल रहेंगी।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk