Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट है नॉन स्मार्ट, कोई शिकायत सिस्टम तक नहीं !

clean-udaipur स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट है नॉन स्मार्ट, कोई शिकायत सिस्टम तक नहीं !
News Agency India January 01, 2021 01:17 PM IST

स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट है नॉन स्मार्ट, कोई शिकायत सिस्टम तक नहीं !

उदयपुर स्मार्टसिटी मिशन में जुड़ने वाले पहले 20 शहरों में सबसे पहले शामिल किये जाने वाले शहर में से एक शहर था, लेकिन ब्यूरोक्रेसी की अकर्मण्यता के चलते आज उदयपुर के बाद स्मार्टसिटी मिशन में जुड़ने वाले शहर इससे कही आगे निकल गए है और उदयपुरवासी अब भी स्मार्टसिटी के शहर में चलने वाले अव्यवस्थित और ढीले कामों के चलते परेशान है और रोज कई लोग शिकायतों के चलते स्मार्टसिटी ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर है।

लेकिन यहाँ ये बात समझ से परे है कि डिजिटल इंडिया और मोबाइल ऐप के दौर में आज तक उदयपुर स्मार्टसिटी ने अब तक वेबसाइट पर कोई 'शिकायत सिस्टम' (पब्लिक कम्प्लेंट एंड ग्रीव्यांस सिस्टम) क्यों तैयार नहीं किया या अब तक इस काम के लिए कोई मोबाइल ऐप क्यों जनता की सुविधार्थ नहीं लांच की गयी जबकि इसमें लगने वाला खर्च का बजट भी कुछ खास बड़ा नहीं होता है। कारण साफ़ है कि इस तरह की सुविधा आने के बाद जनता की दिक्कतें ओपन प्लेटफॉर्म पर आ जाती।

बरहाल कुछ महीनें पहले लांच की गयी स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट बिलकुल स्मार्ट नज़र नहीं आती बल्कि केवल स्मार्टसिटी उदयपुर की उपलब्धियों का किताबी बखान करते वाली वेबसाइट लगती है। इसके साथ ही वेबसाइट यूजर फ्रेंडली तो कतई नहीं है और मोबाइल पर देखने में स्लो चलती है। (वैसे कम्प्यूटर पर भी स्लो ही चल रही है ) इसके साथ ही वेबसाइट पर स्मार्टसिटी से संपर्क करने के लिए कांटेक्ट(Contact ) में गेट इन टच (Get in Touch ) का ऑप्शन काम ही नहीं कर रहा है। मतलब साफ़ है कि शिकायत आएँगी नहीं तो समाधान किस बात का ?

वेबसाइट पर टेंडर नाम का मेनू तो है पर ये जनता के देखने के लिए नहीं है कि स्मार्टसिटी उदयपुर ने किस काम और इलाके के लिए किस कंपनी को काम दिया है और समस्या होने पर किससे सम्पर्क करना है ,इसकी भी जानकारी आज तक नहीं दी गयी है। इसके अलावा टेंडर नाम के मेनू में एक ऑप्शन 'PAY EMD TENDER FEE' नाम का ऑप्शन जो कि ठेकेदार के लिए होता है ,वो भी काम नहीं कर रहा है।

इसके साथ ही कई जगह मेनू में इमेज ही गायब है। वेबसाइट की फोटो गैलरी भी अपडेटेड नहीं है और स्लो भी है। इसके साथ ही वीडियो गैलरी में भी फ़िलहाल कोई वीडियो नज़र नहीं आ रहा है। न्यूज़ सेक्शन में सिर्फ नवम्बर महीने की दो न्यूज़ पड़ी है और इसके बाद आज तक कोई अपडेट नहीं किया गया है। अपकमिंग इवेंट्स नाम के मेनू में भी कोई सुचना नहीं दी गयी है।

कुल मिलाकर स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट केवल खानापूर्ति के लिए बनायी गयी वेबसाइट (http://udaipursmartcity.in/) है जो न तो सिक्योर है और न ही जनता के काम की। इसके साथ ही स्मार्टसिटी उदयपुर की वेबसाइट पर जनता की शिकायतों और काम के लिए अब तक कोई सिस्टम नहीं बनाया गया है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS