इस लिंक पर जाकर करवाये कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन !
दुनिया के सबसे बड़े कोविड -19 (कोरोना) टीकाकरण अभियान का अगला चरण आज 1 मार्च से शुरू हो रहा है। पंजीकरण सुबह 9 बजे खुल जाएगा और नागरिक कोविन 2.0 ऐप का उपयोग करके, किसी भी समय और कहीं भी, टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे।
नागरिक पंजीकरण और टीकाकरण के लिए नियुक्ति के लिए एक उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की वेबसाइटों पर भी अपलोड की गई है।
उदयपुर प्रशासन ने कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए वृद्ध जनों और गंभीर रोगों से ग्रसित लोगो हेतु टीकाकरण करवाने के लिए वेबसाइट का लिंक शेयर किया है ।
बशर्ते प्रार्थी की उम्र 60 या 60 से अधिक हो अथवा 45 वर्ष से ऊपर गंभीर बीमारियों के रोगी भी इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
वेबसाइट का लिंक इस प्रकार है।
https://selfregistration.cowin.gov.in/

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.