उदयपुर में मूसलाधार बारिश से अहमदाबाद हाईवे पर 1 फ़ीट पानी !
बीते एक दिन की बारिश न केवल कृषको के बल्कि हर मायूस उदयपुरवासी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। सूत्रों की माने तो पिछले एक दिन में उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में 6 इंच पानी बरस चूका है। चारो ओर पहाड़ियों से पानी रिस कर सड़कों पर आ रहा है।
सुबह से अहमदाबाद हाईवे पर कुण्डाल गांव के ऊपर हाईवे की सड़क पर लगभग एक फ़ीट पानी भरा हुआ है और कमोबेश ऐसी स्थिति पूरे हाईवे पर दो तीन जगह देखी जा सकती है। फिलहाल मूसलाधार बारिश होने पर हर कोई खुश है।