उदयपुर के निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 51 में हुआ हंगामा, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा
उदयपुर के स्थानीय नगरी निकाय चुनाव के दौरान वार्ड 51 में आज अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई । वार्ड में कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी 500 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार करते पाए गए । इसकी शिकायत कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जब चुनाव आयोग के अधिकारियों से की तब पुलिस की मदद से 500 मीटर के दायरे में वार्ड 50 में उपस्थित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर बाहर निकाला गया । फिलहाल शांतिपूर्ण तौर पर मतदान जारी है।