वार्ड 18 ने अटका रखी है भाजपा की प्रत्याशी लिस्ट नगर निगम चुनाव में !
जहाँ नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया में आज के कुछ घण्टे ही शेष रह गए है और अभी तक भाजपा की प्रत्याशी लिस्ट बाहर नहीं आयी है। ऐसे में भाजपा से प्रत्याशी का नामांकन करने वाले बड़े पशोपेश में है वही अन्दर खाने ढेरों तरह की राजनीती भी चल रही है।
जहाँ भाजपा एन वक़्त प्रत्याशी लिस्ट की घोषणा कर बागी प्रत्याशियों को मौका नहीं देना चाहती है वही देरी से लिस्ट आने के कारण विपक्षी भाजपा की हँसी उड़ाने में पीछे नहीं है। कई विपक्षी तो यहाँ तक कह रहे कि क्या कारण है कि भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में ही भाजपा पार्षद प्रत्याशी का चयन नहीं कर पा रही है। क्या भाजपा में अनुशाशन नहीं है या वो अपने बागियों को मनाना नहीं जानती है ? कई लोग दबे स्वर में कह रहे कि वार्ड 18 का पेच फसा हुआ है जिस कारण लिस्ट आने में देर हो रही है।
यहाँ ये बात ध्यान देने लायक है कि क्या एक दिन में 70 भाजपा पार्षद अपना नामांकन दाखिल भी कर पाएंगे या नहीं ? क्योंकि 70 आवेदन तो केवल भाजपा के होंगे और अन्य दलों के प्रत्याशियों को भी समय दिया जाएगा ऐसे में भाजपा के 70 नामांकन दाखिल होने में समस्या हो सकती है।
जानकार सूत्रों के अनुसार पार्षद प्रत्याशी लिस्ट दिन में 4 बजे तक आने की संभावना है।