विधायक के आरोप के बाद सोशल मीडिया में युवाओं की एसपी के समर्थन में वोटिंग !
विधायक शोभारानी कुशवाह ने सोशल मीडिया में अपने अकाउंट के माध्यम से एसपी मृदुल कच्छावा की कार्य प्रणाली पर आरोप लगाते हुए विरोध में 5 फरवरी को धरना देने और भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी के बाद एसपी के सपोर्ट में सोशल मीडिया में युवा उतर आए हैं और आई सपोर्ट एसपी लिखकर जमकर पोस्ट किए गए। सैंकड़ों युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से ना सिर्फ अपनी डीपी पर एसपी का फोटो लगाया, बल्कि फेसबुक अकाउंट की टाइमलाइन स्टोरी पर भी एसपी के समर्थन में फोटो पोस्ट किए। विधायक और एसपी के समर्थन में लोगों ने सोशल मीडिया में वोटिंग भी करवाई। जिसमें कई वोटिंग में करीब 90 प्रतिशत लोगों ने एसपी की कार्यप्रणाली से संतुष्टि जताई है। युवाओं का कहना है कि एसपी मृदुल कच्छावा युवा हैं ।