Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / विधानसभा में तैयारियां पूर्ण ,राज्यसभा के लिए मतदान शुक्रवार को !

clean-udaipur विधानसभा में तैयारियां पूर्ण ,राज्यसभा के लिए मतदान शुक्रवार को !
News Agency India June 02, 2020 01:37 AM IST

विधानसभा में तैयारियां पूर्ण ,राज्यसभा के लिए मतदान शुक्रवार को !

जयपुर, 18 जून : राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शुक्रवार 19 जून को राजस्थान विधानसभा परिसर में मतदान होगा। विधायकगण प्रातः 09 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। मतगणना शुक्रवार को ही सांय 5 बजे से होगी।

रिटर्निग ऑफिसर प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 13 मार्च को चार उम्मीदातारों ने नामाकंन पत्र प्रस्तुत किये थे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस की ओर से श्री के.सी. वेणुगोपाल और श्री नीरज डांगी तथा भारतीय जनता पार्टी की और से राजेन्द्र गहलोत और श्री ओंकार सिंह के नामांकन पत्रों की जांच 16 मार्च को हुई थी, जिसमें सभी नामाकंन पत्र सही पाये गये थे।

रिटर्निग ऑफिसर प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राज्य सभा निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियां पूर्ण हो गई है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण इन चुनावों में सामाजिक दूरी बनाये रखने सहित आवश्यक सभी सावधानियों का पालन किया जायेगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आनन्द कुमार ने भी विधानसभा में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कृणाल एवं गौरव गोयल भी उपथित थे।

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS