विराट कोहली ने अनुष्का संग रखा करवा चौथ का व्रत !
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारतीय त्यौहारों और ट्रेडिशन पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा सहित अक्सर भारतीय परिधान पहन कर सबका मन मोह लेते है और अगर मौका करवा चौथ का हो तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भला कैसे किसी से पीछे रह सकते हैं। गुरुवार को कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ करवा चौथ का व्रत रखा।
इस मौके पर विराट ने पत्नी के साथ एक खास तस्वीर साझा करते हुए जो बातें लिखी उससे इस बात के संकते मिल रहे हैं कि उन्होंने भी इस मौके पर अनुष्का शर्मा के साथ व्रत रखा है।
विराट ने ट्विटर पर लिखा, ''जो साथ व्रत रखते हैं वो साथ हंसते हैं। '