JNU में हुए बवाल के बीच छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा - गुंडों ने मुझे बुरी तरह पीटा!
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम को छात्रों के साथ हुई मारपीट में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन (JNUSU) की अध्यक्ष आइशी घोष भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि मुझे कैंपस में घुसे गुंडों ने लाठी से बुरी तरह पीटा है। इस हमले में मेरे सिर पर गंभीर चोट आई है। खून लगातार बह रहा है और मैं कुछ ज्यादा बता पाने की हालत में नहीं हूँ । बता दें कि देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम को नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर हमला कर दिया। JNUSU अध्यक्ष आइशी घोष हमले में बुरी तरह घायल हो गईं। इसके साथ-साथ 40 से ज्यादा छात्र और शिक्षक हमले में घायल हुए हैं।
घायलों में 30 छात्र जबकि 12 शिक्षक शामिल हैं। इनसे में 20 छात्रों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस के मुताबिक किसी भी घायल छात्र की हालत गंभीर नहीं है और सभी खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे लगभग 50 की संख्या में नकाबपोश गुंडे जेएनयू कैंपस में में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिय। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को भी निशाना बनाया और हॉस्टल में भी तोड़फोड़ की।