Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / बिजली चोरी रोकने विजिलेंस टीमों ने एक दिन में 14 हजार 228 स्थानों पर की जांच !

clean-udaipur बिजली चोरी रोकने विजिलेंस टीमों ने एक दिन में 14 हजार 228 स्थानों पर की जांच !
News Agency India March 01, 2021 02:47 PM IST

बिजली चोरी रोकने विजिलेंस टीमों ने एक दिन में 14 हजार 228 स्थानों पर की जांच !

जयपुर 7 मार्च स प्रदेश में बिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए तीनों विद्युत वितरण निगमों के सभी जिलों में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा, अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक अविनाश सिंघवी के निर्देशन एक दिन का विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान में तीनों डिस्कॉम की सतर्कता शाखा एवं o&m के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लक्षित स्थानों पर विजिलेंस जांच की कार्यवाही की गई ।

विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि जयपुर, अजमेर एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के नेतृत्व में शनिवार 6 मार्च को बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक दिन का विशेष जांच अभियान चलाया गया । इसके तहत तीनों विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस जांच टीमों द्वारा हाईवे पर स्थित ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल, पेट्रोल पंप, टोल बूथ एवं मोबाइल टावर के कनेक्शनों की जांच की गई । उन्होंने बताया कि लगभग 14228 स्थानों पर की गई जांचों में 245 स्थानों पर बिजली चोरी एवं 479 स्थानों पर विद्युत दुरुपयोग के मामले पकड़े गए हैं । पकड़े गए इन सभी मामलों में जुर्माना राशि के निर्धारण का कार्य किया जा रहा है ।
इसके साथ ही सतर्कता जांच के दौरान 141 उपभोक्ताओं के मीटर डिफेक्टिव पाए गए इन सभी खराब मीटर्स को तुरंत बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए ।

दिनेश कुमार ने बताया कि टारगेटेड विजिलेंस चेकिंग अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे । इसलिए मीटर खराब करने वाले उपभोक्ताओं को चेताया जाता है कि वह अपने खराब मीटर को तुरंत चेंज करवा ले । बिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए शनिवार 6 मार्च को जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा के निर्देशन में चलाएं गए विशेष जांच अभियान के तहत जयपुर डिस्कॉम की विजिलेंस टीमों द्वारा 1 हजार 900 ढाबे, रेस्टोरेंट्स एवं होटल, 1457 पेट्रोल पंप, 1282 मोबाइल टावर एवं 69 टोल बूथ पर जांच की गई, इनमें 115 जगहों पर बिजली चोरी एवं 97 स्थानों पर बिजली दुरुपयोग के मामले पकड़े गए हैं एवं 97 उपभोक्ताओं के मीटर खराब पाए गए हैं । जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री अविनाश सिंघवी के निर्देशन में जोधपुर डिस्कॉम की विजिलेंस टीमों द्वारा डिस्कॉम क्षेत्र में स्थित 738 पेट्रोल पंप व 1741 मोबाइल टावर की जांच की गई, जिसमें 10 स्थानों पर बिजली चोरी एवं 45 जगहों पर विद्युत दुरुपयोग के मामले पकड़े गए हैं तथा 44 उपभोक्ताओं के मीटर खराब पाए गए है । इसी तरह अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम द्वारा 5127 ढाबे एवं 1914 पेट्रोल पंपों की जांच की गई, जिसमें 120 मामले बिजली चोरी एवं 337 मामले विद्युत दुरुपयोग के पकड़े गए हैं ।

दिनेश कुमार ने बताया कि भविष्य में विद्युत वितरण निगमों की विजिलेंस टीमों द्वारा टारगेटेड विजिलेंस के लिए विशेष अभियान आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे प्रदेश में बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और ईमानदार उपभोक्ताओं को इसका खामियाजा नहीं भुगतना पड़े ।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS