01 अक्टूबर 2022 : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बर्फ का पहाड़ दरक गया। हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास आज यानी शनिवार सुबह भारी हिमस्खलन हुआ और ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर नीचे गिर पड़ा।
हालांकि हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।इसके साथ ही हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बर्फ के पहाड़ को खिसकते हुए देखा जा सकता है।
#WATCH हिमालय क्षेत्र में आज सुबह हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उत्तराखंड pic.twitter.com/qe9aIaIzVw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2022
न्यूज़ एजेंसीएएनआई ने केदारनाथ धाम इलाके में हिमस्खलन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसका भयावह मंजर देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि केदारनाथ धाम के पास के इलाके में स्थित पहाड़ियों से बर्फ के पहाड़ भरभराकर कितनी तेज गति से नीचे लुढ़क रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को ही पहाड़ दरकने की वजसे चार धाम की यात्रा पर गए बिहार के चार लोग उत्तरकाशी में फंस गए थे।