रोटी पर थूक लगा बनाते युवक का वीडियो वायरल,मेरठ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मेडिकल थाना क्षेत्र में शादी समारोह में खाना बनाने वाले युवक द्वारा रोटी पर थूक लगा कर बनाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में युवक रोटी पर थूक लगाता नजर आ रहा था। इसके वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ थाने में सुचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नान रोटी बना रहा युवक रोटियों पर थूक लगाता नजर आ रहा था। जिसके बाद शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली और रात को पुलिस ने आरोपित नौशाद पुत्र अख्तर को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद धरा गया आरोपी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और हिंदू संगठन के लोग दिनभर आरोपी की तलाश में जुटे रहे। जिसके बाद पुलिस ने देर शाम आरोपी नौशाद पुत्र अख्तर को लिसाड़ी गेट समर गार्डन स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नौशाद ने सफाई दी है कि वह सिर्फ झुक कर यह देखता है कि रोटी में कोई कीड़ा तो नहीं है। हालांकि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
प्रदर्शन के बाद हुई गिरफ्तारी
वीडियो की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम मेडिकल थाने पर जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र के अरोमा गार्डन फार्म हाउस का है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को संप्रदाय विशेष का बताते हुए मेडिकल थाने में उसके खिलाफ तहरीर भी दी। इसी के साथ आरोपी पर लोगों का धर्म भ्रष्ट करने और कोविड की महामारी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
