सामने आया लापता विमान एएन-32 का वीडियो, घने जंगलों में जारी है एयरफोर्स का सर्च ऑपरेशन!
वायुसेना की टीम ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एएन-32 के टुकड़ों को अरुणाचल प्रदेश के लिपो नाम की जगह से 16 किलोमीटर उत्तर में कल देखा था । फिलहाल वायुसेना का दल विमान के मलबों की जांच कर रहा है। जिसके मद्देनजर एयरफोर्स ने अब सर्च ऑपरेशन का दायरा भी बढ़ा दिया है।
भारतीय सेना के विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि क्रैश की साइट का पता चलने के बाद भारतीय वायुसेना, थल सेना और पर्वतारोहियों की एक टीम को इस जगह के पास एयरलिफ्ट किया गया है।इससे पहले अरुणाचल प्रदेश सरकार की ओर से उस इलाके का नक्शा जारी किया गया है, जहां AN-32 विमान का मलबा मिला है। अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी नक्शे में AN-32 विमान के क्रैश साइट को साफ देखा जा सकता है।