कोरोना संक्रमण रोकने हेतु शासन सचिव की राज्य स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग !
एक और जहां कोरोना की दूसरी लहर कोहराम मचा रही है वहीं प्रशासन हर स्तर पर इससे निपटने हेतु प्रयास कर रहा है राज्य स्तर से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिक संक्रमण वाले जिलों से संवाद कर उनकी जमीनी हकीकत के बारे में जानकारी ली जा रही है इसी के तहत आज शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सिद्धार्थ महाजन ने सभी संभागीय आयुक्त से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर संभाग की वस्तु स्थिति के बारे में जाना।
महाजन ने कहा कि प्रदेश मे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिसकी वजह से सभी जिलो के अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है।
- उन्होंने कहा की यह सुनिश्चित हो की ऑक्सीजन एवं अन्य जीवन रक्षक दवाइयों का उपयोग विवेकपूर्ण हो।
- सभी जिला कलेक्टर नियमित रूप से जिले के कोविड अधिकृत अस्पतालों का निरीक्षण करवाएं एवं यह सुनिश्चित करें कि वहां ऑक्सीजन का उपभोग सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही हो।
- जिन जिलों में मानव संसाधन या अन्य किसी तकनीकी कारण से ऑक्सीजन प्लांट बंद पड़े हैं उन्हें तुरंत चालू किया जाए। इस हेतु निकटवर्ती जिलों के मानव संसाधन की सहायता ली जाए।
- संभाग के सभी जिले मांग एवं आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु आपसी समन्वय बनाकर कार्य करे।
- जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था है उनको माइल्ड एवं मॉडरेट कैटेगरी के मरीजों हेतु उपयोग में लिया जाए।
- औद्योगिक ऑक्सीजन को शुद्धता परीक्षण पश्चात अस्पतालों में काम में लिया जाए

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk