बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत की शाम 7:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस !
राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 7:30 बजे वीडियो कांफ्रेंस विभिन्न राजनीतिक दलों, धर्म गुरूओं, सामाजिक संगठनों, एक्टिविस्ट्स और विशेषज्ञ डॉक्टर्स आदि के साथ बैठक में चर्चा करेंगे एवं राजस्थान में कोरोना पर काबू पाने के लिए जरूरी कदमों पर विचार करेंगे।
दिन में ट्वीटर पर अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- "देशभर में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है और कई राज्यों में हालात चिंताजनक हो गए हैं। राजस्थान प्रदेश में भी पिछले एक महीने में संक्रमण की दर ढाई गुना बढ़ गई है। कोरोना की इस बढ़ती हुई दूसरी लहर के खतरे से हमें प्रदेशवासियों को बचाना है।इसलिए आज शाम 7:30 बजे निवास पर वीसी के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों, धर्म गुरूओं, सामाजिक संगठनों, एक्टिविस्ट्स और विशेषज्ञ डॉक्टर्स आदि के साथ बैठक में चर्चा करेंगे एवं राजस्थान में कोरोना पर काबू पाने के लिए जरूरी कदमों पर विचार करेंगे।सभी पक्षों को साथ लेकर और आपसी समन्वय के साथ ही हम अब तक कोरोना से जंग को सफलतापूर्वक लड़ पाए हैं और आगे भी सभी के सहयोग से बेहतरीन प्रबंधन करेंगे। हम सब याद रखें कि थोड़ी सी लापरवाही से कोरोना से जीती हुई जंग हार सकते हैं इसलिए सावधानी बरतें।"

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
