Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / वसुंधरा ने आलोचकों को दिया जवाब, मर्यादा के कारण नहीं मिलती लोगों से रात 10 बजे बाद !

clean-udaipur वसुंधरा ने आलोचकों को दिया जवाब, मर्यादा के कारण नहीं मिलती लोगों से रात 10 बजे बाद  !
News Agency India November 01, 2019 11:40 PM IST

वसुंधरा ने आलोचकों को दिया जवाब, मर्यादा के कारण नहीं मिलती लोगों से रात 10 बजे बाद !

वसुंधरा राजे फिर से राजस्थान की राजनीती में सक्रीय होती नज़र आ रही है और पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के साथ अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति देखी जा रही है। कल जयपुर के बिड़ला सभागार में आयोजित क्षत्राणियों के शपथ ग्रहण व प्रशिक्षण समारोह में वसुंधरा ने हिस्सा लेते हुए पंचायत राज चुनावों में महिलाओं के लिए 50% पद आरक्षण के काम का ज़िक्र किया। कार्यक्रम में भारत की पूर्व राष्ट्रपति मा. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी और तीन हजार से अधिक माताओं-बहनों को संबोधित किया ।

वही सोशल मीडिया ट्विटर पर उन्होंने अपने रात 10 बजे बाद लोगो से नहीं मिलने के कारणों का हवाला देते हुए कहाँ कि -"मेरे आलोचकों ने लोगों में धारणा बना दी कि मैं रात को 10 बजे बाद नहीं मिलती। उनको समझना चाहिए कि पुरुष व महिला नेता के काम में अंतर होता है। पुरुष रात को लुंगी में भी किसी से मिल सकता है, लेकिन महिलाएं रात को लोगों से नहीं मिल सकतीं क्योंकि उन्हें मर्यादाओं में रहना पड़ता है।"

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS