उदयपुर में टीकाकरण फिर से एक लाख पार,लगे 127013 लोगो को टीके
कोरोना महामारी के विरुद्ध चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान के तहत उदयपुर जिले ने एक ही महीने में तीसरी बार 1लाख से अधिक लोगो टीकाकृत कर प्रदेश में मिसाल कायम की है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण मे आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 127013 लोगों को टीकाकृत कर इस पुनीत कार्य को अंजाम दिया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री चेतन देवड़ा के मार्गदर्शन एवं टीम उदयपुर के अथक प्रयासों का नतीजा है कि उदयपुर जिले ने सितंबर माह में तीसरी बार एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के साथ ही उदयपुर जिले ने अब तक कोविड वैक्सीनेशन की 22 लाख से अधिक डोज़ लगाने में सफलता अर्जित कर ली है।
814 टीकाकरण स्थल किये गए थे तैयार
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के तीसरे चरण हेतु आज ग्रामीण क्षेत्र हेतु 754 एवं शहरी क्षेत्र हेतु 56 सेशन साइट मिलाकर कुल 814 सेशन साइट तैयार की गई थी जिसमे सामाजिक एवं धार्मिक स्थलों सहित दूर दराज क्षेत्रो के दुर्गम इलाको में टीकाकारण हेतु टीका रथ भी लगाये गए थे। कई जगहों पर देर रात तक भी टीकाकारण का कार्य चलता रहा। जिले भर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर शहर में सर्वाधिक 18848 लोगो को टीके की प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगाई गई। सबसे कम वैक्सीनेशन लसाडिया खंड में हुआ जहा 1047 लोगो को टीका लगाया गया।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en