देहरादून 17 जनवरी 2022 : उत्तराखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य बागी होकर बीजेपी (BJP) में शामिल हो गई हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
सरिता आर्या के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हुई हैं।