सीएए हिंसा : ज़ुर्माना वसूलने के लिए होर्डिंग लगाए योगी सरकार ने !
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्ततम चौराहे पर योगी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी हिंसा में हुए सरकारी संपत्ति के नुक़सान की वसूली के लिए ज़िम्मेदार लोगों की तस्वीरों की होर्डिंग लगा दी है। होर्डिंग में कहा गया है कि हिंसा के लिए ज़िम्मेदार इन लोगों से 67 लाख रुपये की वसूली की जानी है।
बीते साल दिसंबर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की कार्यवाही जारी है।
हिंसा के लिए ज़िम्मेदार बताते हुए जिन लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया गया था, उनमें से कई लोगों को ज़मानत मिल चुकी है, वही UP सरकार के लिए अधिकारी दंगाइयों को चिन्हित कर वसूली नोटिस जारी कर रहे हैं। अब होर्डिंग व पोस्टर लगाने का सिलसिला शुरु कर दिया है।
सीएए विरोधी प्रदर्शनों को लेकर हुई हिंसा के बाद से योगी हर मंच पर लोगों को ललकार रहे हैं और वसूली के नोटिस दे रहे हैं।
वसूली की इस होर्डिंग में प्रदेश सरकार में आईजी रहे एस.आर. दारापुरी का फोटो है । इसी होर्डिंग में सामाजिक कार्यकर्त्ता व रंगकर्मी दीपक कबीर व कांग्रेस नेत्री सदफ़ ज़फ़र का भी फोटो है।