उत्तर प्रदेश में कोरोना प्रसार रोकने के लिए योगी ने किया पान मसाला और गुटका प्रतिबंधित !
कोरोना महामारी भारत में पैर पसार चली जा रही है ।केंद्र सरकार से लेकर देश की सभी राज्य सरकारे कोरोना प्रसार को रोकने के लिए भरसक और प्रभावी उपाय करने में जुट गई हैं ।इसी क्रम में योगी नीत उत्तर प्रदेश सरकार ने पान मसाले और गुटके को लेकर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन , उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पान मसाला खाकर थूकना तथा पान मसाला का पाउच छोटा होने के कारण उसका उपयोग करने पर भी कोविड -19 महामारी का संक्रमण फैलने की संभावना को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 30 (2) आयुक्त खाद्य सुरक्षा को प्रदान की गई शक्तियों को प्रयोग करते हुए जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पान मसाला के निर्माण ,वितरण एवं विक्रय पर अग्रिम आदेश तक तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है और कहा गया है कि ऐसे प्रतिष्ठान जो इस आदेश का उल्लंघन करते पाए जाएंगे उनका लाइसेंस और पंजीकरण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2011 के नियम के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाएंगे और प्रतिष्ठान को बंद कर दिया जाएगा।