Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उन्नाव रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी !

clean-udaipur उन्नाव रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी !
News Agency India December 01, 2019 09:03 AM IST

उन्नाव रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, परिजनों को मिल रही जान से मारने की धमकी !

सफदरजंग अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्नाव गैंगरेप में पीड़िता की गुरुवार की रात 11.40 बजे मृत्यु हो गयी। इससे पहले अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए, उसके भाई ने कहा था, “जब मैंने कल अपनी बहन को गले लगाया, तो उसने मुझसे बस एक ही बात कही: -"मुझे बचा लो, मैं मरना नहीं चाहती। लेकिन सुनिश्चित करें कि वे (हमलावर) बख्शे नहीं जाये। उन्हें लटका देना चाहिए। ''
मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि -"किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ''

दूसरी ओर उन्नाव रेप पीड़िता के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उधर रेप पीड़िता को जलाने के आरोप में पकड़े गए मुख्य अभियुक्त की बहन का कहना है कि पुलिस इस बात की गवाह है कि उसके भाई और पिता को जब पुलिस ने पकड़ा तब वे अपने घर में थे। कोई इतना बड़ा कांड करके घर में क्यों बैठेगा? उसने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। आपको बता दें कि रेप पीड़िता को आरोपियों ने जलाकर मारने का प्रयास किया था। बाद में 90 फीसदी जली हालत में पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पीड़िता के परिजनों व रिश्तेदारों का कहना है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS