Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / अनलॉक 5: राजस्थान में नहीं खुलेंगे 31 अक्टूबर तक स्कूल,सिनेमा और स्विमिंग पूल !

clean-udaipur अनलॉक 5: राजस्थान में नहीं खुलेंगे 31 अक्टूबर तक स्कूल,सिनेमा और स्विमिंग पूल !
News Agency India October 01, 2020 06:07 AM IST

अनलॉक 5: राजस्थान में नहीं खुलेंगे 31 अक्टूबर तक स्कूल,सिनेमा और स्विमिंग पूल !

राजस्थान में कोरोना गाइड लाइन्स के तहत अनलॉक-5 के दिशा निर्देशों की घोषणा कर दी गई है।इसके अंतर्गत 31 अक्टूबर तक राज्य में सभी सरकारी विद्यालय/ महाविद्यालय और कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

विद्यार्थियों के नियमित कक्षा की गतिविधियों के लिए शिक्षण संस्थान 31 अक्टूबर तक बंद रखे गए है।

अनलॉक-5 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी गाइडलाइन (Unlock 5 Guideline) जारी कर दी है।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en

राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय लेगी। इससे पहले 21 सितम्बर को कक्षा 9 वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को स्वैच्छिक रूप से स्कूल जाने की अनुमति प्रदान कर दी थी। इसके साथ ही ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।

स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थियेटर्स मल्टीप्लेक्स मनोरंजन पार्क 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही अन्य बड़े सामूहिक आयोजन भी 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने प्रदेश में सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति नहीं दी है।इसके साथ ही 31 अक्टूबर तक भी स्विमिंग पूल सिनेमा हॉल को बंद रखने की बात कही गयी है।

आपको बताते चले कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अनलॉक 5.0 की गाइडलाइन जारी की थी। इसके तहत राज्य सरकारों को अपनी सुविधा के हिसाब से शिक्षण संस्थान खोलने का अधिकार दिया था। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाद कई राज्यों ने स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।

 

Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk.

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS