हुसैन हैदरी के कार्यक्रम ने बुकमायशो को ला दिया विवादों में, लोग करने लगे एप्प अनइंस्टाल !
हुसैन हैदरी जो कि एक स्टोरी टेलर और कवि है। लेकिन इनकी पहचान भारत में हिंदू विरोधी स्टेटमेंट देने के लिए जानी जाती है और इसी कारण हुसैन हैदरी विवादों में बने रहते हैं ।अभी हालिया बुकमायशो पर उनके कार्यक्रम को लेकर हुसैन हैदरी फिर विवादों में आ गए हैं।
विवाद हुसैन के एक कार्यक्रम के बारे में bookmyshow के एक ट्वीट के साथ शुरू हुआ। इसके बाद ट्विटर यूजर्स में गुस्सा साफ देखा जा सकता ।इनके कार्यक्रम के बारे में जैसे ही बुकमायशो ने ट्वीट कर लोगो को जानकारी दी,वैसे ही ट्विटर पर लोगों का गुस्सा इस एप्प के लिए उमड़ पड़ा और सोशल मीडिया पर अनइंस्टाल (Uninstall) और #UninstallBookmyshow जैसे हैश टैग ट्रेंड करने लगे।
वास्तव में फरवरी में हुसैन ने हिंदू समुदाय के बारे में एक बहुत ही विवादास्पद ट्वीट किया था, उन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द को हिंदुओं को आतंकवाद से जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया था और दूसरों से भी इस शब्द का उपयोग करने की अपील की थी।
हिंदुओं के खिलाफ नफरत भड़काने के उनके कदम की चौतरफा निंदा की गयी थी।