भोराई घाटा में फिल्ड कलेक्शन लुटने वाले अज्ञात बदमाशो को किया गिरफ्तार !
22 अक्टूबर 20 को अनिल कुमार यादव पिता लालचन्द यादव निवासी ग्राम पोस्ट मउ, माधोपुर सीकर ने एक रिपोर्ट दी कि मैं भारत फाइनेंस इनक्लूजन लिमिटेड इन्डसइण्ड बैंक की शाखा डॅूगरपुर के फिल्ड आफिसर के पद पर कार्यरत हुं। दोपहर 02 बजे फिल्ड कलेक्शन लेकर भोराई घाटा से ब्रांच आफिस डूंगरपुर के लिए जा रहा था, तो बीच रास्ते में अज्ञात बदमाशो द्वारा भोराई घाटा नामक जगह पर रोक कर मेरी बाईक को टक्कर मार कर गिरा दिया और पत्थर व डण्डों से मारा व कलेक्शन का बैग छीन कर भाग गये। साथ में मेरी मोटरसाइकिल भी लेकर भाग गये। बैंग में नगदी, मोबाईल, टेैब व दस्तावेज थे। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई द्वारा घटना की गभ्भीरता को देखते हुए घटना का खुलासा कर घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर मुकेश सांखला अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व हिरालाल वृत्ताधिकारी सराडा के निर्देशन में कर्मवीर सिंह थानाधिकारी सेमारी मय टीम द्वारा लोकेश रायकवाल साईबर सेल उदयपुर से तकनीकी सहायता व मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी जाकर घटना कारित करने वाले अभियुक्त 01. साहिल उर्फ सचिन पिता गणेश लाल मीणा, निवासी खाबडा, दोवडा, डुंगरपुर, 02. मिलन पिता दलीचंद आहरी, निवासी भैाराईघाटा, सेमारी, उदयपुर को गिरफतार किया गया व विधि से संघर्षरत 01 बाल अपचारी को डिटेन किया गया।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
आरोपियों ने पूछताछ में अपने मौज शौक शराब, गांजा पार्टीयों के लिए पैसों के खातिर 1 दिन पूर्व ही समूह कलेक्शन लेने के लिए आने वाले को लूटने का प्लान बनाना स्वीकार किया। अभियुक्त मिलन अहारी ने डूंगरपुर क्षैत्र से अपने दोस्तों को बुलाया व शराब पार्टी की। घटना से पूर्व कलेक्शन सेन्टर पर एक बाल अपचारी को रैकी करने के लिए सुबह से बैठाया गया था। बाल अपचारी की सूचना पर अन्य आरोपियों ने कम्पनी के फिल्ड आफिसर को अपनी बाईक से टक्कर मार कर गिरा दिया।
मारपीट कर बैग छिन कर मोटर साइकिल लेकर फरार हो गये। आरोपी शातिर प्रवृति के होकर शराब सेवन व गांजा पिने के आदि है। आरोपी लगातार अलग – अलग जगहों पर डूंगरपुर जिले में घुमते रहे जिन्हे पुलिस थाना सेमारी की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ सचिन पूर्व में थाना कोतवाली डूंगरपुर में लुट के मामले में शामिल रहा है। आरोपीयों से नगदी, मोटरसाइकिल एवं लूटा गया बैग बरामद किया गया है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk