संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNGA) की बैठक में पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कनाडा के साथ चल रहे भारत के विवाद का जिक्र भी किया। बाद में भारत की ओर से करारा जवाब दिया गया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को तत्काल खाली करने को कहा गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम अनवर उल हक काकर के कश्मीर का मसला छेड़ने के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है। यूएनजीए में भारत की प्रथम महासचिव पेटल गहलोत ने कहा कि सबसे पहले तो पाकिस्तान POK को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है।
क्या बोला पाकिस्तान ?
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र की आम बहस को संबोधित करते हुए काकर ने कहा कि पाकिस्तान अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है।
उन्होंने कहा, 'कश्मीर पाकिस्तान और भारत के बीच शांति की कुंजी है। विकास शांति पर निर्भर करता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को कश्मीर पर अपने प्रस्तावों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) को 'मजबूत' किया जाना चाहिए।
UNGA में भारत ने दिया पाकिस्तान को जवाब
पाकिस्तान को जवाब देते हुए यूएनजीए में दूसरी समिति की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा, 'तकनीकी कुतर्क में उलझने के बजाय, हम पाकिस्तान से मुंबई आतंकवादी हमलों के अपराधियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई करने का आह्वान करते हैं। इस हमले के पीड़ित 15 साल बाद भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।'