भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार कहा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है। दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी से पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है।
हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बताते चले कि यह शख्स पिछले कई सालों से कराची पाकिस्तान में रह रहा है। सोशल मीडिया के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि वह गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण अस्पताल में था। दाऊद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है। वह 1993 बम विस्फोट मामले में वांछित है। मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।
दाऊद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है। वह 1993 बम विस्फोट मामले में वांछित है।सोशल मीडिया के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माना जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि यह शख्स पिछले कई सालों से कराची पाकिस्तान में रह रहा है। सोशल मीडिया के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि वह गंभीर चिकित्सा स्थिति के कारण अस्पताल में था। दाऊद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की सूची में है. वह 1993 बम विस्फोट मामले में वांछित है।
हालांकि दाऊद इब्राहिम के कराची के अस्पताल में भर्ती होने की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे जहर देने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे जहर दिया किसने है।
दाऊद इब्राहिम को दिया जहर?
दरअसल भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आती रहती हैं। वहीं अब सोशल मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम को जहर देने की वजह से कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दाऊद इब्राहिम का मुंबई में जन्म हुआ और स्लम एरिया में वो बड़ा हुआ। उसके पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे और वो कम उम्र में ही चोरी, डकैती आदि में शामिल हो गया था।