यूक्रेन-रूस गतिरोध अब युद्ध के करीब पहुंच गया हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई (military operation) करने का आदेश दे दिया है।इसके साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।
रूसी अधिकारियों के अनुसार रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। इसका लक्ष्य यूक्रेन का गैर फौजीकरण है। पुतिन की ओर से यूक्रेन की सेना को हथियार डालने को कहा गया है और कहा है कि यूक्रेनी सेना अपने घर लौट जाएं।
वहीं, दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने रूस से कहा कि वह तुरंत यूक्रेन से अपनी सेना को हटाए,वर्ना ये इस सदी के सबसे भीषण त्रासदी होगी, जिसका नुकसान सिर्फ यूक्रेन और रूस को नहीं बल्कि सारी दुनिया को उठाना पड़ेगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से अपील की कि वह शांति को एक मौका दें और यूक्रेन में अपनी फौज को हमला करने से रोकें।
जानकारी यह भी है कि रूस ब्लैक सी के रास्ते यूक्रेन की राजधानी में पैराट्रूपर्स को उतारने की तैयारी में है। यूक्रेन के सुरक्षा ठिकानों हवाई अड्डा और संचार माध्यमों पर हमले शुरू हो गए हैं।