दिनेश भट्ट
March 25, 2024 10:00 AM IST
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान लगी आग,13 लोग गंभीर रूप से झुलसे
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में होली के दिन महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को भस्म आरती के दौरान आग लग गई। इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भस्म आरती के दौरान जब मंदिर परिसर में रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था,उसी दौरान आग भड़क गई। हादसे के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि घायलों में 6 की हालत गंभीर है और इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। वहीं, बाकी घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि गुलाल में कोई केमिकल रहा होगा जिस कारण से आग भड़की है। हालांकि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk