नेहरू गार्डन की सार सँभाल यूआईटी तो दीनदयाल उपाध्याय पार्क की देखरेख का जिम्मा नगर निगम के पास !
झीलों की नगरी उदयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में नेहरू गार्डन और दीनदयाल उपाध्याय पार्क के दिन अब सँवरने वाले है ।उदयपुर जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की उपस्थिति में सोमवार को नगर विकास प्रन्यास के सचिव अरूण कुमार हसीजा और नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने इससे संबंधित एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए है जिसके अनुसार अब फतहसागर झील के बीच स्थित नेहरू गार्डन की सार संभाल नगर विकास प्रन्यास उदयपुर द्वारा की जाएगी, तो वहीं पिछोला के दूध तलाई के पास स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क की सार संभाल का जिम्मा नगर निगम उदयपुर को दिया गया है।
कलक्टर देवड़ा के अनुसार इस एमओयू से फतहसागर झील, पिछोला झील, दीनदयाल उपाध्याय पार्क और नेहरू गार्डन के विकास में सहयोग मिलेगा। आने वाले दिनों में इन पर्यटन स्थलों की रौनक और बढे़गी और शहरवासियों के लिए भी ये स्थान पर्यटन की दृष्टि से नए अनुभव से रूबरू करवाएंगे ।
इससे पहले नेहरू गार्डन का स्वामित्व नगर निगम के पास था,जबकि दीनदयाल उपाध्याय पार्क का रखरखाव और विकास यूआईटी (नगर विकास प्रन्यास) के द्वारा किया जाता था।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk