फतहसागर छलकने से डेढ़ फ़ीट दूर,प्रशासन ने लगवायी लाइट्स और करवायी सफाई ओवर फ्लो गेट पर !
उदयपुर की खुशियों का सागर 'फतहसागर' जल्द ओवरफ्लो कर उदयपुरवासियों की उम्मीदों पर फतह पाने वाला है। जल्द ही एक से दो दिनों में इसके छलकने की उम्मीदें है।
स्थानीय प्रशाषन ने ओवरफ्लो गेट के पास की पानी मे स्थित गंदगी और खरपतवार को निकालने का काम शुरू कर दिया है और साथ रंग बिरंगी लाइट्स भी लगवायी जा रही है।
हालांकि अभी से उदयपुरवासी फतहसागर पर पहुँच कर पानी के गेज का जायज़ा ले रहे कि कब फतहसागर ओवर फ्लो होगा ? अभी से ही फतहसागर की पाल पर भीड़ होनी शुरू हो गयी है।
ऐसे में यक्ष प्रश्न ये है कि उदयपुर प्रशाषन ओवरफ्लो गेट के साथ फतहसागर की पाल पर सोशल डिस्टेनसिंग की पालना कैसे करवाएगा?
फिलहाल सभी उदयपुर वासियों को फतहसागर ओवरफ्लो होने का इंतज़ार है।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk. www.newsagencyindia.com will not be liable for any losses and/or damages in connection with the use of our website