बापू बाजार इस दिवाली रहा बिना डेकोरेशन और लाइट,व्यापारियों ने साझा किया दर्द !
किसी समय लोग अपने परिवार को दिवाली की रोशनी दिखाने बापू बाजार जाया करते थे। दशकों तक बाजार के व्यापारी हर दिवाली पर बेहतरीन रोशनी और म्यूजिक की व्यवस्था कर लोगों को दिवाली के उल्लास का अहसास कराते थे और वही देशी विदेशी पर्यटक उदयपुर के दिवाली की रोशनी देखने आते थे।
लेकिन इस बार बापू बाजार के साई बाबा ग्रुप और वैष्णो देवी ग्रुप ने बापू बाजार में रोशनी की व्यवस्था नहीं करी।
साथ ही एक बैनर लगा कर बताया कि पहले से ही कम ग्राहकी के दौर में ऑनलाइन बाजार ने व्यापार की हालात खराब कर रखी है। लोग सामान तो ऑनलाइन खरीदते है और सजावट की उम्मीद बाजार से करते है।
दुःख की बात ये है कि पिछले 40 सालों में कभी बापू बाजार दिवाली पर बिना सजावट नहीं रहा लेकिन इस बार बापू बाजार में रोशनी और सजावट देखने को नहीं मिली। न तो स्थानीय प्रसाशन ने सजावट करने की कोई पहल की और न ही पर्यटन विभाग ने। उदयपुर की दीवाली बेरोशन होती जा रही है और पर्यटन पर इसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकता है।