Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर दूसरी बार एक लाख पार हुआ टीकाकरण, लगे 100828 लोगो को टीके

clean-udaipur उदयपुर दूसरी बार एक लाख पार हुआ टीकाकरण, लगे 100828 लोगो को टीके
News Agency India September 01, 2021 04:06 PM IST

उदयपुर दूसरी बार एक लाख पार हुआ टीकाकरण, लगे 100828 लोगो को टीके

 

कोरोना महामारी के विरुद्ध चलाए जा रहे टीकाकरण महाअभियान के तहत उदयपुर जिले में एक बार फिर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन कर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। जिला कलेक्टर के निर्देशन में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के दूसरे चरण मैं आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100828 लोगों को टीकाकृत कर मिसाल कायम की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिला कलेक्टर श्री चेतन देवड़ा के मार्गदर्शन एवं टीम उदयपुर के अथक प्रयासों का नतीजा है कि 4 सितंबर को किए गए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के 4 दिन बाद ही आज दुबारा हमने एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के साथ ही उदयपुर जिला अब 20 लाख से अधिक डोज़ लगाने वाले जिलों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
बारिश भी नहीं रोक पाई अभियान की रफ्तार
जिले में मानसून के अंतिम दौर में खंड वर्षा का सिलसिला जारी है सुबह से ही हो रही बारिश की वजह से शुरुवात में टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन की रफ्तार धीमी रही परंतु लोगों के उत्साह एवं टीकाकरण के प्रति जूनून को बारिश भी अधिक देर तक रोक नहीं पाई और दिन चढ़ने के साथ ही टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली। कोटडा जैसे जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बरसात में भी लोगों के घर-घर जाकर राहत का मंगल टीका लगाया। लोगों में फैली जागरूकता का आलम यह था कि ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में ढोल बजाकर लोगों को टीकाकरण स्थल पर जुटने हेतु आव्हान किया।
734 टीकाकरण स्थल किये गए थे तैयार
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव के दूसरे चरण हेतु आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 734 सेशन साइट तैयार की गई थी। इसके अलावा सामाजिक एवं धार्मिक स्थलों सहित कई जगहों पर ट्रांजिट बूथ भी बनाये गए थे जिन पर देर रात तक भी टीकाकारण का कार्य चलता रहा। जिले भर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उदयपुर शहर में सर्वाधिक 15788 लोगो टीके की प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगाई गई। सबसे कम वैक्सीनेशन ऋषभदेव खंड में हुआ जहा 3174 लोगो को टीका लगाया गया।
Disclaimer :​ All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk

 

 

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS