उदयपुर के सिंघम SP कैलाश विश्नोई अब उदयपुर ACB के DIG, डॉ. राजीव पचार नए SP !
राजस्थान के कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इसमें उदयपुर के वर्तमान एसपी कैलाश विश्नोई को उदयपुर में ही एसीबी में डीआईजी पद पर लगाया गया है। इसके साथ ही उदयपुर के एसपी का प्रभार डॉ. राजीव पचार को दिया गया है। इसके साथ ही उदयपुर रेंज में आईजी सत्यवीरसिंह की नियुक्ति दी गयी है।
वर्तमान आईजी बिनिता ठाकुर को अतिरिक्त महानिदेशक , भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जयपुर के पद पर लगाया गया है। उदयपुर से सुधीर जोशी को डूंगरपुर में एसपी लगाया है।
उदयपुर जिले के नए एसपी डॉ. राजीव पचार मूलत: झुंझनूं के रहने वाले हैं। फ़िलहाल डॉ. राजीव पचार पुलिस उपायुक्त जयपुर शहर उत्तर के पद पर तैनात थे । 2010 में ट्रेनिंग के बाद डॉ. पचार सहायक पुलिस अधीक्षक अजमेर रहे और बाद में सिरोही, जैसलमेर, डूंगरपुर, कोटा ग्रामीण, अलवर में एसपी पद की कमान संभाल चुके हैं। इसके साथ ही जयपुर में एसीबी में भी जिला पुलिस अधीक्षक की कमान संभाल चुके हैं।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wincompete&hl=en
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk