बधाई : स्मार्ट सिटी शहरों की रैंकिंग में उदयपुर का भारत में 16 वा स्थान !
स्मार्ट सिटी शहरों की रैंकिंग में उदयपुर ने शुक्रवार को जारी ताजा रैंकिंग में अपना शहर 16 वें स्थान पर पहुंच गया है। स्मार्ट सिटी की योजनाओं की प्रगति के आधार पर केंद्र सरकार ने रैंकिंग जारी की है।
स्मार्ट सिटी योजना में अपना शहर वर्ष 2016 में चुना गया था। इसके बाद काम शुरू होने में दो साल लग गए, पर डेढ़ साल से इसमें तेजी आई है। इससे रैंकिंग सुधर रही है। इसके बाद टेंडर, वर्क ऑर्डर और काम शुरू होने पर यह शुक्रवार को 16 वें स्थान पर आ गया।
इससे पहले देश की टॉप-20 स्मार्ट सिटी को सबसे पिछड़े 20 स्मार्ट शहरों को स्मार्ट बनने में मदद करने का जिम्मा सौंपा गया है। इन्हें सिस्टर सिटी का नाम दिया गया था । इन्हें चैलेंज मिला था कि 100 दिन में प्रदर्शन में सुधार कर सबसे निचले 20 पायदानों से ऊपर रैंक लें। सिस्टर सिटी के जोड़े बनाने में उनकी समान विशेषताओं को ध्यान में रखा है। राजधानी को राजधानी, पहाड़ी शहर को पहाड़ी, तटीय शहर को तटीय, औद्योगिक को औद्योगिक शहर, शिक्षा व स्वास्थ्य और धार्मिक पर्यटन के लिए विख्यात शहरों काे वैसे ही शहरों के साथ जोड़ा गया था । उदयपुर को ईटानगर शहर के साथ जोड़ा गया ।
स्मार्ट सिटी योजना में शहर के काम-काज और अवस्थापना सुविधाओं को स्मार्ट बनाने के लिए 2100 करोड़ रुपये की योजनाएं बनी थीं। इनमें ज्यादातर अमृत मिशन व अन्य योजनाओं से मिलने वाले बजट (कंवर्जन) से पूरी की जानी थीं। इसे लेकर अब सभी टेंडर जारी करने का काम पूरा कर लिया गया है।