कड़ाके की सर्दी के चलते उदयपुर कलक्टर ने बदला स्कूलो का समय !
उदयपुर में कड़ाके की सर्दी के चलते जिला कलक्टर ने स्कूल का समय बदलने के मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूलों का समय 18 से 24 दिसंबर तक नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। ये आदेश राजकीय, निजी व सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचाग के मुताबिक ही रहेगा। जहां अद्धवार्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं वो यथावत रहेंगी।