Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर की झीलों पर पाँच सितारा होटल्स की अमानक नावों पर RTO उदयपुर की कार्यवाही !

clean-udaipur उदयपुर की झीलों पर पाँच सितारा होटल्स की अमानक नावों पर RTO उदयपुर की कार्यवाही !
News Agency India January 02, 2020 09:04 AM IST

उदयपुर की झीलों पर पाँच सितारा होटल्स की अमानक नावों पर RTO उदयपुर की कार्यवाही !

उदयपुर की झीलों पर पाँच सितारा होटल्स की नावें पिछले कई सालों से मानकों के अनुसार नहीं चल रही थी जिस पर न्यूज़ एजेंसी इंडिया की खबर पर संज्ञान लेते हुए आज RTO उदयपुर ने कार्यवाही कर होटल वालों को नोटिस दिए है। सबसे ज्यादा अनियमितता नावों के नंबर नहीं होने अथवा गलत जगह पर लिखे होने अथवा अस्पस्ट लिखे होने के साथ नावों पर फिटनेस पत्र प्रदर्शन नहीं होना और नाव पर लाइसेंस नहीं होने की गलती करते उदयपुर की नामी होटल वाले करते पाए गए।


सबसे पहले होटल ताज लेक पैलेस (#TajLakepalace) की एक नाव पर फिटनेस और लाइसेंस नाव पर सही ढंग से प्रदर्शित नहीं होना पाया गया और इसके साथ ही इनकी नाव पर भी स्पस्ट नंबर दोनों और नहीं लिखे पाए गए। RTO उदयपुर ने मौके पर परचा कार्यवाही करते हुए नाव का प्रतिवेदन तैयार किया गया। इसके बाद RTO की टीम ने होटल ओबेरॉय उदय विलास (#TheOberaiUdaiVilas) पर कार्यवाही करते हुए लगभग 5 नावों को अमानक पाया जिसमे से 3 नावों पर नंबर नहीं लिखा होना पाया गया और फिटनेस और लाइसेंस नाव पर सही ढंग से प्रदर्शित नहीं होना पाया गया ,साथ ही 2 नावों पर नंबर स्पष्ट तौर पर नहीं लिखे पाए गए और प्रतिवेदन तैयार कर आगे की कार्यवाही हेतु होटल प्रबंधन को सूचित किया।

इसके बाद होटल लीला पैलेस (#TheLeelaPalace) की 4 नावों पर भी नाव पर भी स्पष्ट नंबर दोनों और नहीं लिखे पाए गए और दो नावो पर नंबर नहीं लिखे होना पाया गया जिस पर RTO उदयपुर ने मौके पर परचा कार्यवाही करते हुए नावो का प्रतिवेदन तैयार किया गया। अंत में होटल लेक पीछोला (#HotelLakePichola) की नाव पर कार्यवाही की गयी और नाव पर नंबर स्पष्ट रूप से दोनों ओर प्रदर्शित नहीं होना पाया गया साथ ही नाव पर फिटनेस और लाइसेंस नाव पर सही ढंग से प्रदर्शित नहीं होना पाया गया।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS