उदयपुर से दिल्ली पहुँची चीनी युवती में मिले कोरोना वायरस के लक्षण !
पिछले दिनों उदयपुर की उदयगढ़ होटल में ठहरने वाली चीनी युवती को कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। हैरानी की बात ये है कि उक्त युवती पिछ्ले 4 दिनों से उदयपुर की उदयगढ़ होटल में ठहरी थी लेकिन होटल प्रशाशन ने चिकित्सा विभाग को सुचना तक नहीं दी।
उक्त युवती अपने अन्य 4 साथियों के साथ उदयपुर घूमी भी थी। कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर सुचना मिलने पर उदयपुर चिकित्सा विभाग के हाथ पैर फूल गए है और होटल के सभी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की अनुशंषा न्यूज़एजेंसीइंडिया प्रशाशन से करता है।