फोटो :उदयपुर के रेस्टोरेंट नहीं कर पालन कोरोना नोटिस का,खिला रहे बैठाकर खाना !
राजस्थान में कोरोना प्रसार रोकने के लिए गहलोत सरकार ने सख्त होते हुए प्रदेश में स्थित सभी रेस्टोरेंट् में बैठकर खाना खिलाने पर प्रतिबंध लगा दिया था । लेकिन राज्य सरकार के कोरोना प्रसार रोकने के आदेशों की उदयपुर शहर में सरे आम धज्जियाँ उड़ायी जा रही है।
उदयपुर शहर के सूरजपोल ,जगदीश चौक,उदियापोल,चेतक और लगभग सभी इलाकों में पर्यटकों का खाना बदस्तूर जारी है और रेस्टोरेंट में भीड़ भाड़ से कोरोना फैलने का खतरा बराबर बना हुआ है। ध्यान रहे एक छोटी सी चूक उदयपुर सहित समूचे भारत को खतरे में डाल सकती है। पुलिस के आग्रह करने के बावजूद होटल और रेस्टोरेंट मालिक बाज नहीं आ रहे है।
ऐसे सख़्त निर्णयों की न केवल राजस्थान को बल्कि पूरी मानव जाति को इस संकट के दौर में अपनाने की जरूरत है ।