News Agency India
February 02, 2020 04:31 AM IST
उपलब्धि : उदयपुर स्मार्टसिटी को देश भर में चौथा स्थान !
स्मार्ट सिटी कार्यान्वयन में उदयपुर को 4 वें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहर के रूप में नवाज़ा गया है और इसी आधार पर उदयपुर शहर अपनी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को लागू करने की दिशा में 300 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त पाने के लिए देश का तीसरा शहर बन गया है।
स्मार्ट सिटी उदयपुर के प्रदर्शन ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के लिए 2 ट्रेंच फंड के रिलीज के लिए 100 चयनित शहरों में तीसरा शहर बनने के लिए शहर को चयनित किया है।
शीर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्मार्ट शहरों का चयन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा किया जाता है। यह मंत्रालय द्वारा तैयार की गई आंतरिक रैंकिंग में से एक है।
रैंकिंग सूची विभिन्न मापदंडों के आधार पर तैयार की गई थी जिसमें जारी किए गए टेंडर का मूल्य, जारी किए गए वर्क ऑर्डर का मूल्य, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पूरा किए गए कार्य का मूल्य, प्रस्तुत किए गए उपयोग के प्रमाण पत्र का मूल्य आदि शामिल थे।
Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk