उदयपुर पुलिस ने जब्त की कार सहित हरियाणा निर्मित 132 बोतल अवैध शराब !
जिला पुलिस अधीक्षक श्री कैलाशचन्द्र विश्नोई के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री भंवरलाल विश्नोई थानाधिकारी खैरवाडा के नेतृत्व में भगवान सिंह मय टीम द्वारा दिनाक 14.09.2019 को रात्रि मे करीब 11.30 बजे पर मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर फतह टावर छाणी रोड पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की कार खैरवाडा से छाणी की तरफ जाते हुये को रुकवाने का प्रयास किया जिस पर चालक द्वारा वाहन को भगा ले जाकर अन्धेरे मे कार को खडी कर भाग गया। पीछा करने पर कोई पता नही चला जिस पर वाहन को चैक किया तो अन्दर हरियाणा निर्मित अग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई जिसकी गिनती की तो कुल 132 बोतले विभिन्न वैरायटी की पाई गई व कार के अन्दर अलग-अलग नम्बर प्लेटे पाई गई। जिस पर उक्त शराब मय कार को जप्त किया गया व प्रकरण दर्ज कर अनुंसधान जारी है।