लॉक डाउन में तफरी करते उदयपुर पुलिस ने धरे 167 वाहन !
कोरोना महामारी के चलते समूचे भारत में लॉक डाउन हैं ।ऐसे में पुलिस जहां भूखे को भोजन पहुंचा रही है वहां लॉक डाउन के अनुपालना के लिए लोगों को समझा रही है ।
फिर भी लोग हैं कि बाज नहीं आ रहे हैं और बेवजह सड़कों पर वाहन लेकर घूमते फिरते हैं।ऐसे में उदयपुर जिला पुलिस ने लॉक डाउन में जिले में बिना काम के ही इधर-उधर घूमते हुए 167 वाहन जब्त किए है।पुलिस अधीक्षक कैलाशचन्द्र विश्नोई ने लॉकडाउन के दौरान सभी थानाधिकारियों को क्षेत्र बिना काम के इधर-उधर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है।
इस पर सूरजपोल पुलिस ने 14, भुपालपुरा पुलिस ने 2, प्रतापनगर पुलिस ने 15, हिरणमगरी पुलिस ने 23, सवीना पुलिस ने 13, हाथीपोल पुलिस ने 4, अम्बामाता पुलिस ने 3, सुखेर पुलिस ने 3, घण्टाघर पुलिस ने 7,गोवर्धनविलास पुलिस ने 11,डबोक पुलिस ने 7, नाई पुलिस ने 4, गोगुन्दा पुलिस ने 2, कोटडा पुलिस ने 3, माण्डवा पुलिस ने 3, झल्लारा पुलिस ने 3, खेरवाडा पुलिस ने 2, फतहनगर पुलिस ने 1, गींगला पुलिस ने 4 व यातायात पुलिस ने 43 वाहन जब्त किए है। इस तरह उदयपुर में कुल 167 वाहनों को जब्त कर उदयपुर पुलिस ने सन्देश दिया है लॉक डाउन की सख़्ती के पालना की जाएगी।