लाॅकडाउन के दौरान उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार किये 103 वाहन जब्त !
लाॅकडाउन के दौरान उदयपुर जिले की पुलिस जहाँ भूखे लोगों तक खाना पहुँचा रही है वही समस्त थानाधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में किराणा की दुकानो, मेडिकल स्टोर, सब्जी की दुकानों पर 05 से अधिक व्यक्ति की भीड इक्कठी नही होने दी जा रही है। उक्त दुकानो पर 06-06 फीट की दुरी पर दुकानो के सामने गोले बनाकर व्यक्तियो को खडा किया जाकर सरकार के निर्देशों की पालना की जा रही है। निर्देशों की अवहेलना पर थानाधिकारियों द्वारा अनावश्यक रुप से वाहनों पर घुमते हुये पाये जाने पर उनके खिलाफ एमवी एक्ट में कार्यवाही कर वाहनों को जप्त कर रही है।
इसी क्रम में आज निषेधाज्ञा की अवहेलना करने पर 207 एम.वी.एक्ट के तहत पुलिस थाना सूरजपोल द्वारा-02,प्रतापनगर द्वारा-09, हिरणमगरीद्वारा -14, सवीना द्वारा- 08,हाथीपोल द्वारा-04, अम्बामाता द्वारा -04, सुखेर द्वारा -06, घण्टाघर द्वारा-01, धानमण्डी द्वारा-01, गोवर्धनविलास द्वारा -05, डबोक द्वारा-02, परसाद द्वारा -07 व यातायात द्वारा-40 के साथ कुल 103 वाहनों को जप्त किया गया।