वीडियो : उदयपुर पुलिस कोरोना से डरे बिना कर रही ऐसा काम ,आप रुकेंगे नही बिना सलाम !
कोरोना को लेकर पूरे भारत में जहां लोगों में डर का माहौल बना हुआ है ,वहीं सरकार ने विभिन्न कानूनों को लगाकर जनता से सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम निकलने की अपील की है। इसके साथ ही वर्क फ्रॉम होम के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं ने लोगों को कहा है।
वहीं भारत सरकार के कुछ विभाग ऐसे भी है जो कोरोना महामारी के दौर में निरंतर काम कर रहे है। राजस्थान पुलिस के जवान और अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन आदि पर लगातार माइक से मुनादी कर लोगों से भीड़ इकट्ठा न करने के लिए आग्रह कर रहे है। इसके साथ ही मास्क पहनने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रहे है।
ऐसे माहौल में उदयपुर पुलिस जिस तरीके से सोशल पुलिसिंग का जो उत्कृष्ट उदाहरण दे रही है वो काबिल ए तारीफ है।