उदयपुर ATS यूनिट ने उदियापोल पर कार्यवाही कर तस्कर को दबोचा,नहीं पड़ने दी भनक किसी को !
5 किलो अवैध अफीम के साथ उदयपुर ATS की स्पेशल सेल ने एक तस्कर दबोच लिया। उदियापोल बस स्टैंड के पास हुई कार्यवाही में ATS ने अभियुक्त को पकड़ कर आनन फानन में उसे सूरजपोल थाना पुलिस को सुपुर्द किया। एडिशनल SP अंजना सुखवाल की टीम ने की कार्रवाई कर तस्कर को सलाखों के पीछे पहुँचाया ।
यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है नोरकोटिक्स विभाग के अधिकारी भी इस मामले से अनजान थे।