Breaking News

Dr Arvinder Singh Udaipur, Dr Arvinder Singh Jaipur, Dr Arvinder Singh Rajasthan, Governor Rajasthan, Arth Diagnostics, Arth Skin and Fitness, Arth Group, World Record Holder, World Record, Cosmetic Dermatologist, Clinical Cosmetology, Gold Medalist

Current News / उदयपुर पुलिस ने जयपुर में फ़िल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा पीएनबी बैंक डकैत !

clean-udaipur उदयपुर पुलिस ने जयपुर में फ़िल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा पीएनबी बैंक डकैत !
News Agency India September 02, 2019 11:26 AM IST

उदयपुर पुलिस ने जयपुर में फ़िल्मी अंदाज में पीछा कर दबोचा पीएनबी बैंक डकैत !

इसी महीने की 16 तारीख को उदयपुर के पीएनबी बैंक की शाखा से 19 लाख 72 हजार रुपये लूटने वाले पाँचो आरोपियों का कच्चा चिटठा जहाँ दो दिन पहले उदयपुर पुलिस ने खोल कर रख दिया था । वहीं उदयपुर के सबसे आला अफसर कैलाश विश्नोई की टीम ने बैंक लूट के आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश की । इसी कोशिश में पुलिस टीम जयपुर जिले के चंदवाजी थाना इलाके में मंगलवार शाम को उदयपुर बैंक डकैती के आरोपियों को दबोचने पहुँच गयी । इसी बीच जैसे ही अपनी कार के टकराने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे तो एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया,जबकि अन्य दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले ।

बदमाशों के फायर शुरू करने पर पुलिस ने भी एक जवाबी फायर किया। पुलिस देर रात तक बदमाशों को धर पकड़ने के लिए ताला नदी में सर्च अभियान चला रही थी। डॉग स्क्वॉड टीम के साथ ही जयपुर ग्रामीण पुलिस एसपी शंकरदत्त शर्मा, एडिशनल एसपी ज्ञानचंद यादव भी मौके पर थे।

पुलिस के अनुसार ताला चौकी की नाकाबंदी तोड़कर मनोहरपुर-दौसा हाईवे से जीप में सवार तीन बदमाश भाग रहे थे। उदयपुर पुलिस लगातार उनके पीछे लगी हुई थी। जयपुर प्रतापगढ़ स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी देखकर बदमाश चिलपली मोड़ से होते हुए ताला की ओर भागने लगे। बदमाशों ने ताला के मणिहारों के मोहल्ले में गाड़ी घुमा दी और आगे बढ़ने लगे।

सघन आबादी क्षेत्र में फ़र्राटे से गाड़ी दौडऩे पर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल मच गया और इस कारण आपाधापी में बदमाशों की गाड़ी एक मकान से टकरा गयी । पुलिस ने तुरन्त एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया और साथ ही उनकी जीप को जब्त कर कब्जे में लिया।
प्रत्यक्षदर्शी ताला उपसरपंच अकरम मणिहार ने बताया कि हादसे के बाद दो बदमाश हामिद शेख के मकान में घुस गए। विरोध करने पर बंदूक दिखाकर छत से कूदकर फरार हो गए। बदमाशों ने अपने बचाव के लिए फायर भी किया। फायर की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
बैंक लूट के आरोपी मूलतः जोधपुर, उदयपुर, जयपुर और भिवाड़ी के रहने वाले हैं ।इसके साथ ही पांचों आरोपियों पर उदयपुर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम तय किया है।

  • fb-share
  • twitter-share
  • whatsapp-share
clean-udaipur

Disclaimer : All the information on this website is published in good faith and for general information purpose only. www.newsagencyindia.com does not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information you find on this website www.newsagencyindia.com , is strictly at your own risk
#

RELATED NEWS