उदयपुर हिरण मगरी पुलिस ने अंतर्राजीय नकबजन गिरोह का किया पर्दाफाश,कर चूकी है 350 से ज्यादा अपराध !
उदयपुर पुलिस पिछले 1 महीने से जिस तरीके से उदयपुर के अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है उसे देखकर लगता है कि उदयपुर की कमान निश्चय ही बेहतरीन पुलिस अफसर के हाथों में है। पिछले 15 दिनों में उदयपुर पुलिस ने सबसे पहले गोवर्धन विलास में स्थित फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया जिसमें विदेशी लोगों से रोजाना लाखों रुपए की ठगी की जा रही थी। थोड़े दिनों बाद उदयपुर पुलिस ने शहर भर में चलने वाले पास स्पा सेंटर्स की आड़ में होने वाले जिस्मफरोशी के गिरोह का पर्दाफाश किया और कई लोगों को गिरफ्तार किया। अभी 2 दिन पहले देर रात की गई कार्यवाही में शहर में चलने वाले कई अवैध हुक्का बारों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दस अलग-अलग ठिकानों पर कार्यवाही की और संचालक सहित कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
इसी क्रम में आज उदयपुर की हिरणमगरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नकाब जन गिरोह का भंडाफोड़ किया और उसकी पूरी गैंग को गिरफ्तार किया। यह नकबजन गिरोह अंतर राज्य स्तर पर 350 से ज्यादा ठगी और नकबजनी की वारदातें कर चुका है। शाम 5:00 बजे उदयपुर के एसपी श्री कैलाश विश्नोई प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का पूरा खुलासा करेंगे।